फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI जारी करेगा 50 और 20 रुपये के नए नोट, पुराने भी रहेंगे मान्य

Sun, 04 Dec 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
500 और 1000 के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 50 और 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा। RBI जल्द ही  20 और 50 के नए नोट जारी करेगा। इनमें दोनों नंबर पैनल में बदलाव होगा। हालांकि पुराने 50 और 20 रुपये के नोट भी मान्य होंगे।
विज्ञापन

  RBI to shortly issue ₹20 notes with inset letter ‘L’ in both no. panels; all ₹20 notes issued in the past will continue to be legal tender. — ANI (@ANI_news) December 4, 2016   RBI to shortly issue ₹50 notes without inset letter in both number panels; all ₹50 notes issued in past will continue to be legal tender. — ANI (@ANI_news) December 4, 2016 गौरतलब है कि 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोटों को अमान्य कर दिया था। इसके दो दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा था कि नई डिजाइन और सुरक्षा विशेषताओं वाले 50 और 100 रुपये के नोट भी जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


शक्तिकांत दास ने कहा था कि 50 और 100 रुपये के नोट की डिजाइन बदली जाएगी। नई डिजाइन वाले ये नोट धीरे-धीरे प्रचलन में उतारे जाएंगे। मौजूदा 50 और 100 रुपये के नोट भी वैध बने रहेंगे। हालांकि आज की गई घोषणा में 50 और 20 के नए नोट जारी किए जाने की बात कही गई है। 
विज्ञापन

'50 के नए नोटों पर इनसेट लेटर नहीं होंगे'

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऐसे नोटों की नई सीरीज जारी करेगा। ये नए डिजाइन और अतिरिक्त सुरक्षा खूबियों वाले होंगे। नोटबंदी के बाद 500 और 2000 के नए नोट बैंकों और एटीएम से मिलना शुरू हो गए हैं। 

आरबीआई ने कहा, '50 के नए नोटों पर नंबर पैनल में इनसेट लेटर नहीं होंगे और  20 रुपये के नए नोट के दोनों नंबर पैनल पर इनसेट लेटर 'L' होगा।

इन दोनों नंबरों पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे, साथ ही इन पर प्रिंटिंग ईयर 2016 छपा होगा। ​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें