फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई का सर्वे: महंगाई को लेकर लोगों की चिंता घटी, आने वाले महीनों में आमजन के लिए जागी राहत की उम्मीद

Fri, 03 Oct 2025 08:44 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरबीआई के सितंबर 2025 सर्वे में लोगों ने महंगाई के दबाव में कमी महसूस की है। जहां वर्तमान महंगाई की धारणा मामूली बढ़कर 7.4% हुई, वहीं अगले तीन महीनों की उम्मीदें 8.1% और एक साल की उम्मीदें 8.7% पर आ गईं। खाद्य, आवास और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में राहत दिखी है, जिससे आम जनता को भविष्य में राहत की उम्मीद है।

विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ताजा सर्वे में देशवासियों को महंगाई और कीमतों में दबाव पहले के मुकाबले कम लग रहा है। सितंबर 2025 के इन्फ्लेशन सर्वे में लोगों ने खाद्य वस्तुओं से लेकर सेवाओं तक, लगभग सभी क्षेत्रों में कीमतों के दबाव में कमी बताई है। हालांकि वर्तमान में महंगाई की धारणा में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर देखी गई है, लेकिन आने वाले महीनों में महंगाई की उम्मीदें भी घटी हैं, जिससे आमजन को राहत की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


क्या कहा गया सर्वे में?
आरबीआई के ताजा सर्वे में सामने आया है कि देश के आम लोग अब खाद्य पदार्थ, गैर-खाद्य वस्तुएं, मकान और सेवाओं की लागत में पहले के मुकाबले महंगाई का असर कुछ कम महसूस कर रहे हैं। हालांकि वर्तमान महंगाई की धारणा थोड़ी बढ़ी है और यह 7.4% हो गई है, जो पिछले सर्वे की तुलना में 0.2% अधिक है। साथ ही सर्वे में ये भी बताया गया कि अगले तीन महीनों के लिए लोगों की महंगाई की उम्मीदें 8.3% से घटकर 8.1% पर आ गई हैं। वहीं, एक साल आगे की उम्मीदें भी घटकर 8.7% रह गईं, जो पहले 9.0% थीं।

ये भी पढ़ें:- PoJK Protest: नागरिक विद्रोह है पीओके का आंदोलन, रुकने वाला नहीं; आगा बोले- भारत से जुड़ना चाहता है बड़ा वर्ग
विज्ञापन


क्या कहते हैं आंकड़ें?
बता दें कि सर्वे में बताया गया कि आने वाले तीन महीनों में 77.8% लोगों ने कीमतें बढ़ने की बात कही, जबकि पिछली बार यह आंकड़ा 79.5% था। एक साल के नजरिए से 86.8% लोगों को कीमतें बढ़ने की आशंका है, जो पहले 88.1% थी। ऐसे में सिर्फ 7.0 प्रतिशत जो कि 25 साल से कम उम्र के लोगों ने सबसे कम महंगाई महसूस की। वहीं 60 साल से ऊपर के लोगों ने इसे 7.9% बताया। इसके अलावा कोलकाता में सबसे ज्यादा महंगाई महसूस की गई, 10.5%, इसके बाद मुंबई (8.5%) और दिल्ली (8.0%) रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- AAIB: एयरलाइन पायलट एसोसिएशन ऑफ इंडिया को मिला आमंत्रण, AI 171 क्रैश जांच में पायलट्स की भूमिका की होगी जांच

मामले में आरबीआई का स्पष्टीकरण
गौरतलब है कि सर्वे को लेकर आरबीआई ने साफ किया कि यह सर्वे सिर्फ लोगों की राय दिखाता है। साथ ही यह केंद्रीय बैंक की खुद की महंगाई की धारणा नहीं है। यह सर्वे सिर्फ इस दिशा में संकेत देता है कि आम जनता को महंगाई कैसे महसूस हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें