फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितना चाहें निकालें कैश, नकद निकासी सीमा खत्म

Tue, 14 Mar 2017 04:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आप अपने बैंक खाते से जितना चाहें रुपये निकाल सकते हैं। रिजर्व बैंक ने रविवार को कहा कि 13 मार्च से नकद निकासी की सीमा समाप्त कर दी  गई है। अब जितना चाहें उतना कैश निकाल सकते हैं। आरबीआई ने उम्मीद जताई है कि अगले महीने नकदी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले 20 फरवरी को सप्ताह में 24000 की निकासी की सीमा को बढ़ाकर 50000 रुपये कर दिया गया था। रिजर्व बैंक ने कहा कि होली के अगले दिन से बचत खाते सहित सभी तरह की निकासी की सीमा पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। करंट अकाउंट से निकासी की सीमा 1 फरवरी को ही समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें