फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में रंग गई कार के रंग को ऐसे छुड़ाएं 

विज्ञापन
होली में अपनी कार कैसे करें साफ
विज्ञापन
होली हो या दीवाली इन दोनों ही त्यौहारों में गाड़ियों की शामत आ जाती है। आप सभी ने होली के दौरान देखा होगा कि किस तरह गाड़ियों पर ढेर सारे रंगों की परत चढ़ जाती है। एक दूसरे पर रंग फेंकने के चक्कर में शिकार गाड़ियां होती हैं। गाड़ियों पर चढे इन रंगों को निकालना इतना आसान नहीं होता। अगर आपने इन रंगों को छुड़ाने में जरा भी लापरवाही की तो मानकर चलिए आपकी गाड़ी का वर्जिनल रंग जा सकता है। तो आइए आपको बता दें कि अपनी गाड़ी से रंग को किस तरह से छुड़ाएं। अगर आपने अपनी कार पर वैक्स कोटिंग करवा रखी है फिर तो कोई टेंशन नहीं है अगर नहीं तो फिर इन बातों पर जरूर गौर करिए कार का पेंट सेफ रहेगा। 
विज्ञापन
गाड़ी को धोने व धुलवाने से पहले इस पर पानी डाल दें जिससे इसका कलर थोड़ा गीला हो जाएगा और इसके बाद जब आप इसे धोएंगे तो यह जल्द साफ हो जाएगी।  कार को डिटरजेंट सा फिर कपड़े धोने वाले साबुन से न धोएं, क्योंकि डिटरजेंट व साबुन काफी तेज होते हैं और इससे गाड़ी का पेंट उतरने का डर रहता है।  कार धोते समय सिर्फ सूती कपड़े का ही प्रयोग ही करें कभी भी कपड़े धोने वाले ब्रश को इस पर न रगड़ें। अगर आप कार को वाशिंग सेंटर पर धोने के लिए देने जा रहे हैं तो उसे पहले से ही बता दें कि वह कार सिर्फ सैंपू से धोए। अगर गाड़ी का रंग पहली वाश में नहीं जाता तो कोई बात नहीं उससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है दो तीन वाश में गाड़ी अपने आप साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें