फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश की कमी हो सकती है दूर, आरबीआई बढ़ाएगी 4 गुना नोटों की सप्लाई

Thu, 01 Dec 2016 11:52 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर की सैलरी कई लोगों के बैंक खातों में बुधवार को आ गई, लेकिन हाथ में नहीं आ सकी। लोगों को लंबी कतारों में जूझना पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है 500 रुपए के नोटों की कमी को लेकर। 2000 रुपए के नए नोट तो बैंकों और एटीएम में धड़ल्ले से मिल रहे हैं। लेकिन बैंकों और ATM में 500 रुपए वाले नए नोट की कमी है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, आरबीआई नोटों की सप्लाई कुछ दिनों में चार गुना तक बढ़ा सकती है । जिससे  बैंकों को निश्चित रूप से आपूर्ति में सुधार होगा। वहीं एक अन्य बैंक अधिकारी ने बताया कि वेतन निकासी को देखते हुए जितने एटीएम चालू हैं, उनमें 2000 रुपये के नोट भर दिए गए हैं। ताकि लोगों को नकदी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

बाजार में 500 रुपये के नये नोटों को बढ़ी मांग को देखते हुए 500 रुपये के नोटों की छपाई भी तेज कर दी गयी है। आरबीआई से सभी बैंकों के साथ मिलकर प्लान तैयार किया है। इसके मुताबिक 7 दिसंबर तक कैश फ्लो को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही खुल्ले की समस्या को कम करने के लिए आरबीआई का फोकस 500 के नये नोटों की सप्लाई पर भी है। पिछले दो दिनों से आरबीआई इसके लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


सरकार के दो प्रेसों में केवल 500 रुपये के नोट छापे जा रहे हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे 30 फीसदी नोट ज्यादा छपेंगे। बाजार में अब 500 के नोट की मांग ज्यादा है। 2000 रुपये के नोटों का खुल्ला मिलने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आरबीआई की आधुनिक मैसूर और सलबोनी प्रेस में 500 के नोट छापे जा रहे हैं। इन दोनो ही प्रिंटिग प्रेस में हर महीने 100 करोड़ नोट छापने की क्षमता है।  
विज्ञापन

500 के नए नोटों की प्रिंटिंग हुई दोगुनी

noteban
सूत्रों के हवाले से अखबार ने लिखा है कि चार जगह नोटों की छपाई चल रही है। पहले छपाई दो पारियों में चलती थी, अब तीन पारियों में छपाई का काम चल रहा है। 500 के नए नोटों की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोगों की समस्या जल्द कम हो। आरबीआई ने बैंकों से नवंबर के अंतिम सप्ताह में नकदी प्राप्त किया है। इसलिए आरबीआई ने चार गुना नोटों की आपूर्ति बढ़ा दी है। जिसके कारण आज से हालात में सुधार की उम्मीद है।
 
रिजर्व बैंक सूत्रों ने कहा है कि जिन बैंकों में सैलरी अकाउंट की संख्‍या ज्‍यादा है वहां ज्‍यादा मात्रा में कैश उपलब्‍ध करवाया जायेगा। सैलरी और पेंशन अकाउंट वाले बैंकों की शाखा में 20 से 30 फीसदी ज्‍यादा कैश सप्‍लाई की जायेगी। ऐसी बैंक शाखाओं में कर्मचारी की कमी ना हो इसका भी विशेष ध्‍यान रखा जा रहा है। मंगलवार तक कैश की सप्लाई के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों की भी मदद ली गयी है.।इन विमानों के जरिए 210 टन करंसी नोट देश भर में मौजूद आरबीआई के विभिन्न सेंटर्स पर पहुंचाये गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें