Jharkhand BJP: भाजपा ने चुनाव राज्य झारखंड में मतदान से कुछ दिन पहले नए कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को पार्टी की झारखंड ईकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके साथ ही बीजेपी ने महाराष्ट्र के लिए स्टार प्रचारकों की भी लिस्ट जारी कर दी।
विज्ञापन
भाजपा ने चुनाव राज्य झारखंड में मतदान से कुछ दिन पहले नए कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को पार्टी की झारखंड ईकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों 13 नवंबर और 20 नवंबर को कराए जाएंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इससे पहले पिछले साल जुलाई में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला था।
भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।