फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पलबाज सांसद बोले- मैंने नहीं बुक की टिकट, किसी और ने की, वो भी 7 बार

Sat, 08 Apr 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन
एयर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट के बाद सुर्खियों में आए शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने टिकट बुक करने को लेकर बयान दिया है। एएनआई की खबर के मुताबिक गायकवाड़ ने कहा कि उनके नाम से 7 बार टिकट बुक की गई है, जिसकी जानकारी उन्हें खुद नहीं है। ये बात उन्होंने संसद में भी उठाई है।
विज्ञापन

  7 times tickets were booked in my name. I did not do it. Who did? I have raised this issue in the Parliament: Ravindra Gaikwad,SS MP pic.twitter.com/92b8AND00E — ANI (@ANI_news) April 8, 2017
गायकवाड़ ने यह भी कहा कि गलती उस स्टाफ मेंबर की है और मैं उससे माफी मांगू? हां सदन से माफी मांग ली है।
  Ghalti uski( AI official) thi aur use main maafi maangu? Haan sadan se maang li maafi: Ravindra Gaikwad,Shiv Sena MP — ANI (@ANI_news) April 8, 2017
विज्ञापन


गायकवाड़ ने एयर इंडिया के स्टाफ मेंबर के लिए कहा कि वो आदमी (जिसे चप्पलों से पीटा) पागल है, उसके खिलाफ ऐसे झगड़ा करने के 8 मामले हैं।
  Vo aadmi(AI official) pagal hai, uske khilaaf aise 8 cases hain jhagda karne ke: Ravindra Gaikwad,Shiv Sena MP pic.twitter.com/17bW4CMbFU — ANI (@ANI_news) April 8, 2017


इससे पहले एयर इंडिया ने शिवसेना के एमपी रविंद्र गायकवाड़ के दिल्ली-मुंबई और मुंबई-दिल्ली के 17 अप्रैल और 24 अप्रैल के टिकट फिर से रद्द कर दिया था। हालांकि शिवसेना के चप्पलबाज सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने अपने किए व्यवहार पर शर्मिंदगी जता ली थी। गुरूवार को उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर उनसे एयर इंडिया द्वारा उनपर लगाया गया प्रतिबंध हटाने के लिए कहा था। 

आपको बता दें कि गायकवाड़ ने एयर इंडिया के 60 वर्षीय कर्मचारी को अपनी सैंडल से मारा था और उसे प्लेन से धक्का देने की कोशिश की थी। सांसद की इस हरकत के बाद उनकी हर जगह आलोचना हो रही है। एयर इंडिया ने भी एयर इंडिया से उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया जिससे उन्हें ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें