गुरुवार को एयर इंडिया के स्टाफ मेंबर की पिटाई करने वाले रविंद्र गायकवाड की तरफ से सफाई पेश की गई है। उनकी पत्नी किरण गायकवाड का कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि क्रू मेंबर ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति बदतमीजी की थी।
उन्होंने बताया कि क्रू मेंमर सुकुमार ने पीएम मोदी को सिर्फ 'मोदी' कहकर पुकारा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक गायकवाड पीएम मोदी के प्रति इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने सबक सिखाने के लिए ये सब किया। किरण के मुताबिक गायकवाड एक शांत इंसान हैं। उन्हें आज से पहले ऐसे रूप में कभी नहीं देखा।
किरण ने बताया कि विवाद बढ़ने के बाद जब उन्होंने गायकवाड को फोन किया। उन्होंने फोन पर बताया कि पहले तो इन्होंने इक्नोमी क्लास में सफर पर मजबूर किया। लेकिन जब स्टाफ ने पीएम मोदी को सिर्फ मोदी पुकारा तो वे अपना आपा खो बैठे। किरण ने ये भी कहा कि एयर इंडिया का स्टाफ ये जानता था कि वे एक सांसद हैं, फिर भी उनके साथ ऐसा व्यवहार किया।