फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल संगठनों के दबाव में रजनीकांत ने कैंसिल की श्रीलंका यात्रा

Sat, 25 Mar 2017 05:20 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
rajnikanth
विज्ञापन
तमिलनाडु के कई संगठनों के दवाब में आकर के सुपरस्टार रजनीकांत ने अगले महीने प्रस्तावित अपनी श्रीलंका यात्रा को रद्द कर दिया है। रजनीकांत 9 अप्रैल को उत्तरी श्रीलंका के जाफना में दो दिन के प्रवास पर जाने वाले थे। वहां उन्हें एक हाउसिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना था। 
विज्ञापन

  Rajinikanth cancels his proposed visit to Sri Lanka. pic.twitter.com/gPZMRtC3eK — ANI (@ANI_news) March 25, 2017

फिल्म प्रोडक्शन हाउस के कहने पर प्रस्तावित था जाना

रजनीकांत
रजनीकांत इस वक्त शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म 2.0 में अभिनय कर रहे हैं। जो कंपनी इस फिल्म का निर्माण कर रही है उसी के कहने पर रजनीकांत श्रीलंका जा रहे थे। इस प्रोडक्शन हाउस ने ही जाफना में 150 मकान बनाए हैं जो उन्हें तमिल शरणार्थियों को देने थे। 
  Decision taken by Rajinikanth is right, he always takes right decisions:S Thirunavukkarasar, Congress pic.twitter.com/gJqlE89ZPG — ANI (@ANI_news) March 25, 2017
विज्ञापन

तमिल संगठनों ने जताया था विरोध

तमिल संगठन और पार्टियां वीसीके, एमडीएमके, कांग्रेस और टीवीके ने रजनीकांत के जाफना जाने पर विरोध जताया था। रजनीकांत ने एक स्टेटमेंट जारी करके कहा कि उनके वीसीके अध्यक्ष थिरुमावलावन और एमडीएमके पार्टी के अध्यक्ष वाइको के साथ काफी अच्छे संबंध है। उनके द्वारा आग्रह करने पर मैंने अपनी प्रस्तावित जाफना यात्रा को रद्द कर दिया है। 
  VCK chief Thirumavalavan&MDMK chief Vaiko urged me not to visit Sri Lanka,accepted their request because of cordial relationship-Rajinikanth pic.twitter.com/JURKDP3V1D — ANI (@ANI_news) March 25, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें