फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस फ्लाइट में गायकवाड़ ने की मारपीट, उसी में बुक किया टिकट

Mon, 10 Apr 2017 10:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
एयर इंडिया द्वारा शिवसेना के 'चप्पलमार' सांसद रविंद्र गायकवाड़ से बैन हटाने के बाद उन्होंने 10 अप्रैल (सोमवार ) सुबह का पुणे से दिल्ली के बीच उसी फ्लाइट में बिजनेस क्लास का टिकट बुक किया जिसमें उन्होंने फ्लाइट के स्टाफर के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


एयर इंडिया के सूत्रों के मुताबिक इस बार गायकवाड़ ने बिजनेस क्लास में सीट की उपलब्धता न होने की वजह से आपा नहीं खोया। ऐसी स्थिति में उन्होंने किसी भी डेट में इसी रूट पर यात्रा करने के लिए एक ओपन टिकट बुक किया था।

23 मार्च को गायकवाड़ ने एयर इंडिया मैनेजर को 25 सैंडिल मारी थी। सांसद इकॉनमी की जगह बिजनेस क्लास में यात्रा करने की बात कर रहे थे। इस मामले के बाद एयर इंडिया समेत कई प्राइवेट कंपनियों ने गायकवाड़ को तब तक के लिए बैन कर दिया था, जब तक वो अपने किए पर माफी नहीं मांग लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में गायकवाड़ ने मांगी माफी

गुरुवार को गायकवाड़ ने लोकसभा में कहा कि अगर उन्होंने अपने कृत्य से संसद की छवि को नुकसान पहुंचाया है तो वो माफी मांगते हैं, लेकिन उनसे (एयर इंडिया ऑफिस) नहीं। अगले ही दिन सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के लिखित आदेश के बाद एयर इंडिया ने गायकवाड़ के ऊपर लगाय हुआ बैन हटा दिया।

बैन हटाते वक्त एयर इंडिया ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि इस बात का भरोसा दिया जाए कि दोबारा एयर इंडिया के स्टाफर के साथ बदसलूकी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें