फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पीएम केयर्स फंड का दिया हिसाब, नड्डा ने कहा- राहुल गांधी के ‘कुटिल’ मंसूबों को लगा झटका

Tue, 18 Aug 2020 02:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पीएम केयर्स फंड के मामले में अपना फैसला सुनाया। अदालत ने उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें पीएम केयर्स फंड की राशि को कोरोना महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) में हस्तांतरित करने की मांग की गई थी। अब इसे लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ईमानदारी से काम करती है।

विज्ञापन

रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'पीएम केयर्स फंड से अब तक तीन हजार 100 करोड़ रुपये कोरोना से लड़ाई के लिए दिए गए हैं। जिसमें 2,000 करोड़ रुपये सिर्फ वेंटिलेटर के लिए दिए गए हैं। राजीव गांधी फाउंडेशन ने जो अपनी  रिपोर्ट बनाई थी उस रिपोर्ट में ये भी कहा था कि भारत-चीन के रिश्तों को सुधारने के लिए भारत का बाजार चीन के लिए खोलना जरूरी है।'

पीएम केयर्स फंड का हिसाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1000 करोड़ रुपये राज्यों को प्रवासी मजदूरों की व्यवस्था के लिए दिए गए। 100 करोड़ रुपये कोरोना की वैक्सीन के अनुसंधान के लिए दिए गए है। पीएम केयर्स फंड पंजीकृत सार्वजनिक ट्रस्ट है, जिसके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अध्यक्ष हैं, ये कोविड-19 जैसी आपातकाल स्थितियों के लिए बनाया गया है। मोदी सरकार पूरी ईमानदारी से काम करती आ रही है, उसे जनता का भी आशीर्वाद मिलता है। यही ईमानदारी पीएम केयर्स फंड में भी दिखाई देती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने पीएम केयर्स वाली याचिका की खारिज, नड्डा बोले- राहुल के मंसूबे हुए नाकाम

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा, राजीव गांधी फाउंडेशन एक फैमिली फाउंडेशन था। आपको मालूम है कि उसे चीन से भी मदद मिली थी। उस फाउंडेशन की रिपोर्ट में भारत के बाजार को चीनी उत्पाद के लिए खोलने की बात भी कही गई थी।'

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राहुल गांधी ने पहले दिन से देश की एकता को कमजोर करने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि देश के डॉक्टर-नर्सेस, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी जैसे कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में ताली बजाई जाए, इसका भी राहुल गांधी ने मजाक बनाया।'
विज्ञापन


राहुल गांधी के ‘कुटिल’ मंसूबों को झटका: नड्डा
नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, 'पीएम केयर्स को लेकर उच्चतम न्यायालय का फैसला राहुल गांधी के कुटिल मंसूबों और उनके सहयोगियों की कोशिशों को तगड़ा झटका है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की दुर्भावना और द्वेषपूर्ण कोशिशों के बावजूद सत्य की चमक बरकरार रहती है।' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हल्ला मचाकर दोषारोपण करने की आदत को जनता ने लगातार नकारा है और उसी जनता ने पीएम केयर्स कोष में दिल खेलकर दान किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें