फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह पर राउत का तंज: गृहमंत्री के भाषण में सात मिनट उद्धव ठाकरे की चर्चा, यह दिखाता है मातोश्री का वर्चस्व

Sun, 11 Jun 2023 12:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने गृह मंत्री के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह ने अपने 20 मिनट के भाषण में सात मिनट तो उद्धव ठाकरे के बारे में बात की।
विज्ञापन
संजय राउत ने किया अमित शाह पर पलटवार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने नांदेड़ में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर पलटवार करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। शनिवार को नांदेड़ में सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर कई आरोप लगाए थे। इसे लेकर संजय राउत ने कहा कि गृह मंत्री ने अपने 20 मिनट के भाषण में सात मिनट उद्धव ठाकरे के बारे में बात की यह मातोश्री के वर्चस्व को दर्शाता है।  
विज्ञापन


अमित शाह ने नांदेड़ में सभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लड़ा गया और वह मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए।

अमित शाह ने क्या आरोप लगाए थे
अमित शाह ने नांदेड़ में एक सभा को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे पर  2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर भाजपा को मुख्यमंत्री पद के लिए धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने धोखाधड़ी और विश्वासघात का काम किया था। 
विज्ञापन


संजय राउत ने किया पलटवार
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने गृह मंत्री के इसी बयान का पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह ने अपने 20 मिनट के भाषण में सात मिनट तो उद्धव ठाकरे के बारे में बात की। 

उन्होंने कहा- 'नांदेड़ में अमित शाह ने अपने 20 मिनट के भाषण में सात मिनट तो उद्धव ठाकरे पर ही बोले। इसका मतलब यह है कि मातोश्री का दबदबा अब भी बना हुआ है। शिवसेना पार्टी को तोड़ दिया गया और देशद्रोहियों को नाम और चिंह दे दिया गया है। इसके बाद भी उनके दिमाग में ठाकरे और शिवसेना का डर दिख रहा है। यह डर अच्छा है।'
विज्ञापन


 दरअसल, महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसके लिए सभी पार्टियों एक-दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें