फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट से कोमा में पहुंचे मरीज की चूहों ने कुतर डाली आंख, हॉस्पिटल कर रहा मामले से किनारा

Sat, 28 Apr 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के एक हॉस्पिटल में मरीज ने अस्पताल प्रशासन पर चौंकाने वाले आरोप लगाये हैं। जोगेश्वरी स्थित बाल ठाकरे ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल में एक 27 साल के मरीज के परिवार ने आरोप लगाया कि चूहे ने उसकी दाहिनी आंख कुतर दी है।

विज्ञापन


हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज के परिवार ने डॉक्टर के कहने पर यह आरोप लगाये हैं। आपको बता दें कि ठाणे के परमिंदर गुप्ता का पिछले महीने बाइक से एक्सीडेंट हो गया था, जब उनका सीटी स्कैन और एमआरआई कराया गया तो पता लगा कि उनके दिमाग में खून के थक्के जम गए हैं।  

परमिंदर की बहन निर्मला के मुताबिक जब से उसका ऑपरेशन हुआ है, तब से वह कोमा में है। परमिंदर करीब 40 दिनों तक अस्पताल में रहा जिसका बिल 6 लाख रुपए हो गया। हालांकि बाद में परिवार ने उसे बीएमसी द्वारा संचालित अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


निर्मला ने बताया कि परमिंदर को 12 अप्रैल को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। बीते रविवार को उसे जनरल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था। निर्मला ने दावा किया कि यहीं एक चूहे ने उनकी एक आंख कुतर दी। जिसके बाद डॉक्टर ने हमें टिटनस का इंजेक्शन लाने के लिए बोला। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें