फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि सामंत बनीं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष

Sat, 13 Feb 2021 11:00 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
रश्मि सामंत - फोटो : linkedin.com/in/rashmi-samant
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के लिनाक्रे कॉलेज में पढ़ाई कर रहीं भारतीय मूल की रश्मि सामंत ने अपने देश को गौरवान्वित किया है। दरअसल, सामंत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्र संघ की अध्यक्ष चुनीं गईं हैं। खास बात तो यह है कि रश्मि इस पद को पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

विज्ञापन


सामंत विश्वविद्यालय के लिनाक्रे कॉलेज से ऊर्जा प्रणाली विषय पर एमएससी कर रही हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में हुए चुनाव में उन्होंने 3,708 मतों में से 1,966 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

सामंत ने कर्नाटक में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है और उनके घोषणा-पत्र में उनकी भारतीय जड़ों का भी जिक्र है। बृहस्पतिवार को ऑक्सफोर्ड एसयू लीडरशिप इलेक्शन में उन्होंने परिसर को ‘‘उपनिवेशवाद से मुक्ति करने तथा समावेशिता’’ की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन


उनके वक्तव्य में कहा गया, ‘‘ब्रिटेन के पूर्ववर्ती उपनिवेश की एक बीएएमई (अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक जातीय) महिला रश्मि वंचित समूहों के संघर्षों के प्रति सहानुभूति रखने वाली हैं।’’

छात्र संघ की 2021-22 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष सामंत की टीम में कुछ और भारतीय भी हैं जिनमें देविका वाइस-प्रेसिडेंट ग्रेजुएट्स इलेक्ट तथा धीति गोयल स्टूडेंट ट्रस्टीज इलेक्ट पद के लिए चुनी गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें