फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में STF ने दो और को उठाया, आज सरेंडर कर सकते गायत्री

Tue, 07 Mar 2017 10:21 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति
विज्ञापन
यूपी की अखिलेश सरकार में परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति सूबे की पुलिस के सामने आज सरेंडर कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गायत्री के सामने आकर सरेंडर करने की खबरें मिल रही हैं। सामूहिक बलात्कार के केस में आरोपी प्रजापति फिलहाल फरार हैं। अमेठी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गायत्री प्रजापति के खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है और उनका पासपोर्ट भी निरस्त्र कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं एडीजी दलजीत चौधरी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि गायत्री प्रजापति केस में यूपी एसटीएफ ने नोएडा से दो और लोगों को अरेस्ट किया है। Gayatri Prajapati case mein UP STF ne Noida se do aur logon ko arrest kiya hai: ADG Daljit Chaudhary (file pic) pic.twitter.com/nkl21cQEZS — ANI UP (@ANINewsUP) March 7, 2017

इस पूरे मामले में यूपी सरकार और राज्य पुलिस की भूमिका विरोधियों के निशाने पर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी प्रजापति को गिरफ्तार नहीं किया गया और वो खुले में प्रचार करते रहे। इसके बाद उनके क्षेत्र में चुनाव होते ही वो फरार हो गए। कोर्ट के हस्तक्षेप से पहले पीड़ित परिवार की फरियाद पर एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन


ऐसे में बड़ा सवाल है कि अब तक सोई रही उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें कैसे गिरफ्तार करेगी। हालांकि, केस में एक और आरोपी चंद्रपाल ने सरेंडर कर दिया है। चंद्रपाल मंत्री जी के गनर बताए जाते हैं। अपने बचाव में चंद्रपाल ने कहा कि मंत्री के करीबी होने के कारण उसे फंसाया जा रहा है। कानून व्यवस्था के लिए निशाने पर रही सपा सरकार के लिए गायत्री प्रजापति गले की हड्डी बन गए हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें