श्रीलंका की जलसेना की गोली से एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है। घटना सोमवार शाम की है। बताया जा रहा है कि पाल्क स्ट्रेट्स में मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौ सेना ने गोली चला दी, जिससे एक 22 वर्षीय भारतीय मछुआरे की मौत हो गई।
मृतक मछुआरे को रामेश्वरम लाया गया है। यहां के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
सोमवार को लगभग 400 मछुआरे मछली पकड़ने के लिए निकले थे। रामेश्वरम के मछली घाट पर मछली पकड़ ही रहे थे कि श्रीलंकाई नौसेना ने गोली चला दी। एक दूसरे मछुआरे ने बताया कि रात के लगभत 10 बजे पता चला कि मुछआरों में डर पैदा करने के लिए समुद्र में गोलीबारी हुई है।
मछुआरे के नेता एस एमेरिट ने बताया कि मछुआरे थंगाचीमदम की गोलीबारी में मौत हो गई है और बाकी मछुआरे तट पर वापस लौट रहे हैं।
Indian fisherman from Rameswaram, Tamil Nadu shot dead by Sri Lankan navy (earlier visuals) pic.twitter.com/6Ia60wGoTS
— ANI (@ANI_news) March 7, 2017