फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सबसे पहले इस महिला को मिला था आधार नंबर, गैस कनेक्शन मिलने में लग गए 7 साल

Thu, 27 Sep 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदुरबार
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के तंभाली गांव की रहने वाली रंजना सोनावने (48) आठ साल पहले सुर्खियों में आई थीं। वह देश की पहली ऐसी नागरिक हैं, जिन्हें आधार नंबर मिला था। तीन बच्चों की मां रंजना का कहना है कि 12 डिजिट के नंबर से उन्हें बहुत जरूरी चीज मिली, और वह है एलपीजी कनेक्शन।

विज्ञापन


रंजना को पांच महीने पहले ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है। साल 2010 में रंजना को आधार कार्ड मिलने के बाद ही उनके पति और बच्चों को भी आधार नंबर मिला। वह और उनके पति सदाशिव खेतों में मजदूरी करते हैं। उनके घर में अटैच टॉयलेट तक नहीं है। गांव में रहने वाले सभी 1,505 लोगों के पास अब आधार कार्ड है।

ग्राम सेवक प्रवीण विरासे का कहना है कि सभी लोगों को आधार नंबर दिलाने के लिए गांव में नियमित तौर पर कैंप लगाए गए। सोमवार को ही ग्राम पंचायत ने लोगों के घरों में मीटर लगवाने के लिए गांव का दौरा किया। दौरे में पाया गया कि रंजना के घर पर भी सीधा बिजली कनेक्शन नहीं था। कई लोगों के घर  अभी भी कच्चे हैं। वहीं गांव की सभी महिलाएं खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं करती हैं।
विज्ञापन


गांव में रहने वाले राजनारायण ठाकरे का कहना है कि गांव के बाकी लोगों की तरह घर में शौचालय बनवाने के लिए उन्हें भी सरकार की तरफ से 12 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है। इसके लिए भी आधार की जरूरत थी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें