फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में उठ सकता है राम मंदिर का मुद्दा

Mon, 29 Oct 2018 08:01 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले की सुनवाई जनवरी के पहले हफ्ते तक के लिए टाल दी है। इसी बीच आरएसएस के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को ठाणे में हो रही है। इस बैठक में आरएसएस के शीर्ष लगभग 350 पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें संघ के 11 क्षेत्रों, 43 प्रांतों के संघ चालक, कार्यवाह और अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। स्वयं सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह भैयाजी जोशी भी इस बैठक में भाग लेंगे। माना जा रहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में इस बैठक में विचार हो सकता है।
विज्ञापन


हालांकि आरएसएस ने इसे प्रतिवर्ष दशहरे और दीपावली के बीच होने वाली एक सामान्य बैठक बताया है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने ठाणे में इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह एक सामान्य बैठक है जिसमें पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जाती है। इसमें कोई नया प्रस्ताव पास नहीं लिया जाता है।

लेकिन इस बैठक को इस अर्थ में महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है कि मोहन भागवत हाल ही के कई कार्यक्रमों में सरकार से राममंदिर के निर्माण के लिए बिल लाने की मांग कर चुके हैं। अब कोर्ट के द्वारा इस मामले को जनवरी तक के लिए टाल दिये जाने के बाद चुनाव से पहले कोई फैसला आने की उम्मीद धूमिल हो गई है। मंदिर निर्माण के लिए सरकार द्वारा कोई कदम उठाने के लिए अध्यादेश लाने या अगले शीतकालीन सत्र में बिल लाने के लिए समय भी बहुत कम रह गया है। ऐसे में संघ की बैठक को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें