फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके सिंह बोले- कांग्रेसी था आत्महत्या करने वाला पूर्व सैनिक

Thu, 03 Nov 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक वन पैंशन (ओआरओपी) को लेकर गड़बड़ियों के चलते सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन पर सियासत गरमाती जा रही है। पूर्व सेनाध्यक्ष और भाजपा के विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने यहां तक कह दिया कि रामकिशन कांग्रेसी थे और उन्होंने कांग्रेस की तरफ से सरपंच का चुनाव लड़ा था। वीके सिंह ने कहा कि अगर रामकिशन अपनी समस्याएं लेकर सरकार के पास आते और तब कार्रवाई नहीं की जाती तो हमारी गलती होती। वीके सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट में रामकिशन की मानसिक हालत पर भी सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन


बता दें कि भिवानी के रामकिशन को ओरआरओपी का आंदोलनकर्ता माना जाता है, वे लंबे समय से इसके लिए लड़ाई लड़ते रहे थे। लेकिन उन्होंने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या करली और इसके पीछे ओआरओपी को लेकर सरकार की उदासीनता को दोषी ठहराया। रामकिशन ने सारी बातें एक सुसाइड नोट में कहीं। 

वहीं, उनकी मौत के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी खुलकर भाजपा के विरोध में आ गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामकिशन को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

''शहीद वे होते हैं जो सीमा पर जान देते हैं''

कांग्रेस का कहना है कि ओरआरओपी लागू हो गया है तो फिर सैनिक खुदकुशी क्यों कर रहे हैं। कांग्रेस ने यहां तक कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि कांग्रेस सियासत कर रही है तो वो ठीक कह रही है, जहां भी सैनिकों को उनका हक दिलाने की बात आएगी, कांग्रेस उनके लिए राजनीति भी करने के लिए तैयार है।

वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रामकिशन को शहीद मानने से इनकार किया है। खट्टर ने कहा कि शहीद वे होते हैं जो सीमा पर जान देते हैं।

हरियाणा के एक और मंत्री अनिल बिज ने भी कहा कि आत्महत्या करने वाले को शहीद का दर्जा नहीं दिया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें