फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rameshwaram Cafe Blast: एनआईए ने मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया; तमिलनाडु, UP और कर्नाटक के 18 ठिकानों पर रेड

Thu, 28 Mar 2024 07:39 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तीन राज्यों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए ने साजिश के प्रमुख आरोपी मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया है। बता दें कि विगत एक मार्च को बेंगलुरु के वाइटफील्ड इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ था। इस धमाके में कई लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
NIA - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के 18 ठिकानों पर छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की है। एनआईए ने कहा कि धमाके में संलिप्त फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने की कोशिशें जारी हैं। 
विज्ञापन


तीन राज्यों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की
रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में जांच कर रही एनआईए ने गुरुवार को जारी बहयान में कहा, बुधवार को तीन राज्यों के कई ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। जांच टीम ने एक प्रमुख साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि जांच कर रही टीमों ने कर्नाटक में 12, तमिलनाडु में 5 और उत्तर प्रदेश में एक ठिकाने पर छापेमारी की। कुल 18 स्थानों पर कार्रवाई के बाद मुजम्मिल शरीफ को सह-साजिशकर्ता होने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

दो अन्य आरोपियों को लॉजिस्टिक सहायता देने के आरोप
एनआईए की जांच के मुताबिक मुजम्मिल शरीफ ने 1 मार्च को बेंगलुरु के आईटीपीएल रोड, ब्रुकफील्ड स्थित कैफे में आईईडी विस्फोट से जुड़े मामले में दो अन्य आरोपियों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। धमाके में कई ग्राहक और होटल स्टाफ घायल हुए थे। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। संपत्ति को भी व्यापक नुकसान हुआ। एनआईए ने बताया कि गुरुवार को तीनों आरोपियों के घरों के साथ-साथ अन्य संदिग्धों के आवासीय परिसरों और दुकानों पर भी छापेमारी की। तलाशी के दौरान नकदी और कई डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

धमाका मामले में दो और भी आरोपी हैं, दोनों फरार
एक मार्च को धमाके के बाद एनआईए ने 3 मार्च को मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। मुख्य आरोपी के रूप में मुसाविर शाज़ीब हुसैन की पहचान की गई है। एनआईए का आरोप है कि मुसाविर ने विस्फोट को अंजाम दिया था। रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए के मुताबिक एक अन्य साजिशकर्ता अब्दुल मथीन ताहा भी संलिप्त है। ताहा अन्य मामलों में भी वांछित है। दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें