नाम रमेश शर्मा। कुल संपत्ति 1107 करोड़। पाटलिपुत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और सातवें चरण ही नहीं, इस लोकसभा चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा सातवें चरण के प्रत्याशियों पर सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। यही नहीं, वर्ष 2002 जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रत्याशियों को संपत्ति बताना अनिवार्य करने के बाद देश के तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। एडीआर ने सातवें चरण की 59 सीटों पर खड़े 918 प्रत्याशियों के शपथपत्रों के विश्लेषण से यह रिपोर्ट तैयार की है।
रमेश कुमार शर्मा, पाटलिपुत्र 1107
सुखबीर सिंह बादल, फिरोजपुर, शिअद 217
हरसिमरत कौर बादल, बठिंडा, शिअद 217
शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब, कांग्रेस 193
विक्रम सोढ़ी, आनंदपुर साहिब, बसपा 140
धनी प्रत्याशी : 31% करोड़पति
सातवें चरण के कुल प्रत्याशियों में से 31 फीसदी करोड़पति
संपत्ति संख्या प्रतिशत
पांच करोड़ से अधिक 97 11
दो से पांच करोड़ 89 10
50 लाख से दो करोड़ 201 22
10 लाख से 50 लाख 231 25
10 लाख से कम 291 32
कांग्रेस के 89%, भाजपा के 84% करोड़पति
पार्टी औसत संपत्ति करोड़पति प्रतिशत
कांग्रेस 17.15 40 89
भाजपा 9.82 36 84
बसपा 5.24 11 28
आप 5.20 9 64
निर्दलीय - 59 19
देश में सबसे अमीर प्रत्याशी
नयीमथुनगा लोथा, 9000 करोड़ रुपयेः 2004 के आम चुनाव में नागालैंड की राजधानी कोहिमा में निर्दलीय लड़े। उन्होंने अपनी 15 वर्ग किमी क्षेत्रफल की जमीन के जरिए यह आकलन किया था।
नंदन नीलेकणी, 7710 करोड़ रुपयेः इंफोसिस के पूर्व सह संस्थापक वर्ष 2014 में 16वें लोकसभा के लिए कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में उतरे, लेकिन हार गए थे।
दीपक भारद्वाज, 600 करोड़ रुपयेः 2009 के आम चुनाव में पश्चिम दिल्ली से बसपा के टिकट पर लड़े।
127 प्रत्याशियों पर गंभीर धारा, 12 पर हत्या व 20 पर महिलाओं से अपराध के केस
पांच पर दर्ज मामलों में उन्हें सजा दी जा चुकी है
12 पर हत्या, 34 पर हत्या के प्रयास के मामले
7 पर अपहरण के केस
20 पर महिलाओं से अपराध के मुकदमे
10 प्रत्याशियों पर भड़काऊ भाषण के केस
भाजपा 42%, कांग्रेस में 31% दागी
पार्टी प्रत्याशी आपराधिक मुकदमे प्रतिशत
भाजपा 43 18 42
कांग्रेस 45 14 31
आप 14 3 21
बसपा 39 6 15
निर्दलीय 313 29 9