फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए: विरोध प्रदर्शनों पर बोले बाबा रामदेव- हिंसा फैलाना, देश को विभाजित करने की बात करना देशद्रोह

Mon, 27 Jan 2020 11:47 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : PTI
विज्ञापन

योग गुरु बाबा रामदेव ने नागरिकता कानून के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर कहा कि सीएए के नाम पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा फैलाना, देश को विभाजित करने की बात करना, देश के खिलाफ देशद्रोही कृत्य है। किसी भी जिम्मेदार नागरिक या पार्टी को ऐसा नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


बाबा रामदेव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों से गुमराह न हों। कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ताकतें समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने इससे सावधान रहने की अपील भी की। रामदेव ने कहा, किसी मुसलमान को बाहर नहीं निकाला जाएगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले बाबा रामदेव ने कहा था कि वह दिल्ली के शाहीन बाग पर नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों से बात करने के लिए जाएंगे। लेकिन. दिल्ली पुलिस ने उन्हें शाहीन बाग जाने की इजाजत नहीं दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें