फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विंटन डीकॉक ने विकेट के पीछे 'दोहरा शतक' जड़ रचा इतिहास, तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

Mon, 27 Jan 2020 11:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्विंटन डीकॉक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी क्विंटन डीकॉक ने इतिहास रच दिया। विकेट के पीछे 'दोहरा शतक' यानी बतौर विकेटकीपर 200वां शिकार पूरा करते ही डीकॉक ने ऑस्ट्रेलिया दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन


जोहांसबर्ग के वॉन्डरर्स मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में क्विंटन डीकॉक ने यह कीर्तिमान स्थापित किया। 27 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पेसर नॉकिया की गेंद पर ऑली पोप का अपना 200वां शिकार बनाया।

क्विंटन डीकॉक ने 45वें टेस्ट मैच में 200 शिकार पूरे किए, जबकि गिलक्रिस्ट को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 47 टेस्ट लगे थे। गिलक्रिस्ट के बाद एक और कंगारू विकेटरकीपर ब्रैड हैडिन का नंबर आता है, जिन्होंने 50वें टेस्ट में 200 शिकार पूरे किए थे। फिर पाकिस्तानी कामरान अकमल और दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज मार्क बाउचर (52-52 टेस्ट) आते हैं।
विज्ञापन


इस मैच में डीकॉक अपने बेहतरीन खेल से फैंस का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। पहली पारी में उन्होंने तीन शिकार तो दूसरी पारी में चार शिकार किए। मौजूदा सीरीज में बल्ले से भी उनका दमदार खेल जारी है। डीकॉक ने टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक चार अर्धशतकों के साथ अबतक पारियों में 48.71 की औसत से 341 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें