फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव ने वैदिक बोर्ड के लिए फिर शुरू किया प्रयास, स्मृति ने किया था इनकार

Fri, 02 Sep 2016 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
विज्ञापन
रामदेव
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय का निजाम बदलने के बाद रामदेव एक बार फिर देश के पहले वैदिक एजुकेशन बोर्ड (वीईबी) के लिए सक्रिय हो गए हैं। वह इसके लिए एक नए सिरे से लॉबिन्ग कर रहे हैं। इसके लिए रामदेव के करीबी माने जाने वाले रामकृष्ण ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। इस दौरान वहां स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी एससी खुंतिया भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बालकृष्ण ने अपने प्रपोजल में एक नेशनल बोर्ड के निर्माण की मांग की है। जो सीधे-सीधे आधुनिक पाठ्यक्रम से जुड़ा रहेगा। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री पीपी चौधरी भी इस मीटिंग में मौजूद थे।
जावड़ेकर ने बालकृष्ण के प्रस्ताव को सुनने और पढ़ने के बाद खुंटिया से इस मुद्दे पर संभाव्यता के बारे में बात की।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस मुद्दे पर जावडे़कर ने कहा है, 'मुझसे सभी लोग मिलते रहते हैं। मेरी तबीयत बिगड़ी थी। दवा चाहिए था, इसलिए बालकृष्ण को बुलाया था। वहीं, बालकृष्ण ने निश्चित किया कि मीटिंग वेदिक एजुकेशन बोर्ड को लेकर ही हुई थी। जावड़ेकर का रिस्पॉन्स भी अच्छा था । उन्हें विश्वास है कि यह बोर्ड जल्दी ही बन जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने किया था इनकार

स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
बताते चलें कि कैबिनेट में बदलाव के दो महीने पहले ही पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, वह इसके लिए एक स्वायत्त संस्था बनाने की तैयारी में थी जो कि सीबीएससी के साथ मिलकर काम करती। हालांकि, अभी कोई भी प्राइवेट बोर्ड को इसके लिए सरकार से मान्यता नहीं मिला है।

खुंटिया भी इससे पहले प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मार्च और अप्रैल के महीने में हुई दो बैठकों में अपना पक्ष रखे चुके हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें