फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कारः इस महिला के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, नहीं आई एक भी खरोंच

Fri, 02 Sep 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौसी (संभल)
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
फिसल कर रेल ट्रैक के बीचोबीच गिरी महिला के ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई। देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। अनहोनी की आशंका से लोग दौड़े। चमत्कारिक रूप से महिला की जिंदगी बच गई। बदहवाश महिला के मुंह से बोल नहीं फूटे। यह सब घटा चंदौसी के रेलवे फाटक पर।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर 12.30 चंदौसी में रेलवे फाटक ( 35 बी) बंद था।  दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी थी, ट्रेन हार्न बजाती हुई स्टेशन की ओर आ रही थी लेकिन इसके बावजूद कई जल्दबाज ट्रैक को पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। इसमें कुढ़ फतेहगढ़ थाना के गांव रीठ निवासी साठ वर्षीय रामवती पत्नी चंद्रपाल भी शामिल थी।
विज्ञापन

रामवती के ऊपर से ट्रेन गुजरने लगी तो देखने वालों के मुंह से चीखे निकल गईं

- फोटो : amarujala
वह अपने गांव से चंदौसी में दवा लेने आई थी। रेलवे लाइन पार करते समय अचानक रामवती का पैर फिसल गया, वह ट्रैक के बीचो-बीच गिर गई। उसने उठने की कोशिश की लेकिन उठ नहीं पाई। इतने में ही चंदौसी रेलवे स्टेशन की ओर से धड़धड़ाते हुए मालगाड़ी आ गई।

रामवती के ऊपर से ट्रेन गुजरने लगी तो देखने वालों के मुंह से चीखे निकल गईं। जैसे ही ट्रेन गुजरी तो रामवती उठ खड़ी हुई लेकिन चंद सेकेंड बाद वह बेहोश हो गई थी। चमत्कारिक रूप से उसके शरीर पर कोई खरोंच तक नहीं थी।

लोगों ने उसे वहां से उठाकर पेड़ के नीचे बैठाकर पानी पिलाया तब जाकर उसकी हालत सामान्य हुई। पूरी घटना देखने वाले आश्चर्य चकित होकर ईश्वर को धन्यवाद दे रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें