फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, बोले- जिस तरफ होगी हवा उसी पार्टी का दूंगा साथ

Sat, 10 Nov 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
रामदास अठावले
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी की सरकार में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता राज्य मंत्री का पद संभाल रहे रामदास अठावले ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जिस पार्टी के साथ हवा होगी वह उसका ही साथ देंगे। भाईदूज के मौके पर मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'नसीम खान (कांग्रेस) बोल रहे हैं कि तुम हमारे साथ आ जाओ। मैं 10-15 साल तक कांग्रेस के साथ रहा। इधर (भाजपा) भी मुझे 5-20 साल रहना होगा। जब तक सरकार है तब तक मैं यहीं रहूंगा। जब मैं अंदाजा लगा लूंगा कि हवा किस दिशा में है तब निर्णय लूंगा।'

विज्ञापन


रामदास अठावले महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। इससे पहले अठावले ने राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला किया था। राफेल पर मोदी सरकार का बचाव करते हुए यूपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अठावले ने कहा था कि राफेल डील पर राहुल झूठ बोल रहे हैं। वहीं सीबीआई मामले पर उन्होंने कहा था कि दोनों निदेशक एक दूसरे पर आरोप लगा रहा हैं, जिसके चलते सरकार को कड़े कदम उठाने पड़े।

केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि राफेल डील सही है। फ्रांस के राष्ट्रपति भी कह रहे हैं कि सब ठीक है, लेकिन राहुल गांधी ही राफेल-राफेल कर रहे हैं। इस डील में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। जब उनसे पूछा गया था कि जांच को लेकर कमेटी क्यों नहीं गठित की जा रही, उसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। राफेल डील पर पीएम के बयान न देने पर रामदास अठावले ने कहा था कि हम लोग जवाब तो दे ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें