फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंद का 91 वर्ष की आयु में निधन, सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

Sun, 02 Apr 2023 10:11 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता।

सार

मिशन ने एक बयान में कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि श्रद्धेय स्वामी प्रभानंदजी महाराज, उपाध्यक्ष, रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का कोलकाता के सेवा प्रतिष्ठान में शनिवार शाम 6.50 बजे निधन हो गया।
विज्ञापन
स्वामी प्रभानंदजी महाराज (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामकृष्ण मठ और मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंद का कोलकाता में शनिवार शाम को एक अस्पताल में निधन हो गया। मिशन ने एक बयान में कहा कि वह 91 वर्ष के थे और पिछले छह महीने से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि श्रद्धेय स्वामी प्रभानंदजी महाराज, उपाध्यक्ष, रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का कोलकाता के सेवा प्रतिष्ठान में शनिवार शाम 6.50 बजे निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर रविवार रात 8 बजे तक बेलूर मठ में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों के लिए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा जाएगा।

सीएम ममता ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी प्रभानंद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, उनका जीवन और शिक्षा हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करती रहेगी। उनके भक्तों को इस कठिन समय में शक्ति मिले।
विज्ञापन


मिशन ने कहा कि दाह संस्कार की प्रक्रिया रात नौ बजे बेलूर मठ में शुरू होगी। बयान में कहा गया है कि 17 अक्टूबर, 1931 को वर्तमान बांग्लादेश के अखौरा में उनका जन्म हुआ था। वह 1958 में नरेंद्रपुर केंद्र में शामिल हुए थे और 1966 में स्वामी वीरेश्वरानंदजी महाराज से 'संन्यास दीक्षा' प्राप्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें