फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: रमजान के महीने में ऑफिस से जल्दी निकल सकेंगे मुस्लिम कर्मचारी, सरकार ने दी इजाजत 

Fri, 08 Apr 2022 09:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

सभी मुस्लिम कर्मचारी तीन अप्रैल से दो मई तक कार्यालयों से जल्दी निकल सकेंगे। वे एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ सकेंगे।
विज्ञापन
रमजान 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान के महीने में लोगों में उत्साह जारी है। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रोजा रख रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार के फैसले के तहत रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारी ऑफिस से जल्दी निकल सकेंगे। 

विज्ञापन

 

दरअसल, रमजान और बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले ऑफिस से निकलने की इजाजत दे दी है। यह आदेश सभी सरकारी मुस्लिम कर्मचारी, शिक्षक व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए है।

दिल्ली जल बोर्ड ने वापस लिया फैसला 
आंध्र प्रदेश सरकार की तरह दिल्ली जल बोर्ड ने रमजान माह के मद्देनजर अपने मुस्लिम समुदाय के कर्मचारियों को दो मई तक रोजाना दो घंटे की छुट्टी देने का निर्णय एक दिन बाद ही वापस ले लिया। जल बोर्ड ने अपने मुस्लिम कर्मचारियों को रोजाना दो घंटे की छुट्टी देने का निर्णय सोमवार को किया था, लेकिन जल बोर्ड ने मंगलवार को यह आदेश वापस ले लिया। जल बोर्ड ने यह आदेश वापस लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जल बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को दो घंटे पहले घर जाने से पहले कार्य पूरा करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें