फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचंद्र गुहा ने गुजरात को बताया सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा, सीएम रूपाणी बोले- एलीट ग्रुप भारतीयों को चाहता है बांटना

Thu, 11 Jun 2020 09:41 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामचंद्र गुहा-विजय रूपाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने गुरुवार को ब्रिटिश लेखक के हवाले से गुजरात को लेकर एक ट्वीट कर लिखा कि गुजरात सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा हुआ है। गुहा कि इस बात पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पसंद नहीं आई। उन्होंने गुहा को जवाब देते हुए लिखा कि पहले अंग्रेजों ने हमें बांटा और हम पर राज किया, अब अब एलीट ग्रुप के लोग भारतीयों को बांटना चाहते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत बहुत मजबूत है और हमारी आर्थिक उम्मीदें बहुत ऊंची हैं। 

विज्ञापन

 

दरअसल, गुहा ने ब्रिटिश लेखक फिलिप स्प्रेट द्वारा 1939 में लिखी बात को ट्विटर पर शेयर किया था। फिलिप ने लिखा था- गुजरात आर्थिक तौर पर बहुत आगे है मगर सांस्कृतिक तौर पर पिछड़ा हुआ है। बंगाल में इससे उलट है। वह आर्थिक तौर पर पिछड़ा हुआ है, लेकिन सांस्कृतिक तौर पर बहुत आगे है।

सोशल मीडिया पर गर्म होते माहौल को देख गुहा ने लिखा, 'मैंने वह कोट सिर्फ इसलिए शेयर किया, क्योंकि अध्ययन के दौरान वह मुझे पसंद आया। इसके बाद गुहा ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वैधानिक चेतावनी, जब मैं कुछ पोस्ट करता हूं तो वह मेरी रिसर्च का हिस्सा होता है। मैं उन्हें पोस्ट करता हूं, क्योंकि वह मुझे किसी ना किसी तरह से अच्छे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें