फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पर चिंता की जरूरत नहीं, एफसीआई के पास है खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार: पासवान

Fri, 27 Mar 2020 04:42 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ram vilas paswan - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच सरकार के पास गरीबों की खाद्यान्न संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए खाद्यान्न के पर्याप्त भंडार हैं। खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न की खरीद और वितरण के लिए सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) राशन कार्ड धारकों को सब्सिडी युक्त खाद्यान्न की आपूर्ति पर नजर बनाए हुए है।

पासवान ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा, ‘एफसीआई गोदामों में मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त भंडार है और अधिकारी खाद्यान्न के वितरण पर नजर बनाए हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि एफसीआई अधिकारियों से 24 घंटे आपूर्ति की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सरकार के पास एफसीआई गोदामों में 5.849 करोड़ टन खाद्यान्न के भंडार हैं। इसमें 3.097 करोड़ टन चावल और 2.752 करोड़ टन गेहूं शामिल है। हालांकि खाद्यान्न का भंडार 2.1 करोड़ टन (1 अप्रैल तक) के भंडार के मानक से खासा ज्यादा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें