फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का हाल : पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, बर्फ की चादर से ढका बदरीनाथ धाम

Fri, 27 Mar 2020 03:35 AM IST
गौरव पाण्डेय अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/शिमला/जम्मू

सार

उत्तराखंड व हिमाचल में बदरीनाथ धाम, रोहतांग, धौलाधार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी बर्फबारी हुई। इसके साथ ही निचले इलाकों में बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम में मुख्य बाजार के साथ ही आस्था पथ और मंदिर परिसर पूरी तरह से बर्फ से ढक गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली जिले में इन दिनों दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच बृहस्पतिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई, इससे मौसम ठंडा हो गया है। 

विज्ञापन


केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.9, मनाली में 3.0 और शिमला में 9.6 डिग्री सेल्यिस रहा। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27-28 मार्च को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें कई क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

हरियाणा के 10 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

हिसार/रोहतक। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा के 10 जिलों- सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में शुक्रवार को बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी की है। प्रदेश में 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने के साथ ही बारिश होने की भी आशंका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें