नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में बीयर बनाने की नवीन पद्घति का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
उपभोक्ता और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामले के केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है। उसे हम हासिल करके रहेंगे। उन्हाेंने कश्मीर के मसले पर भी पाक काे खरी-काेटी सुनार्ई। कहा, पाक हमारे नौजवानों को बरगला रहा है। इसलिए पत्थर फेंकने वालाें पर कड़ी कार्रवार्ई से सेना बच रही है। कश्मीर की जाे बुरी नजर लगी है, उसे सही करने के लिए सरकार गंभीरता से जुटी हुर्ई है। वह यहां राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) के 48 वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। उन्हाेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की जमकर तारीफ की। कहा, माेदी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।
यूपी में चुनाव नजदीक, नौटंकी तो होगी ही
पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण नौटंकी तो होगी ही। राहुल गांधी का खटिया प्रकरण नौटंकी थी। अंबेडकर पर आजम खां के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता। देश ही नहीं विदेश भी उनके बारे में अच्छी तरह से जानता है। खाद्य वस्तुओं की कीमतें कंट्रोल करने के लिए एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कंपनी (एपीएमसी एक्ट) में बदलाव की जरूरत है। एक कॉमन बाजार न होने से प्याज और दाल के दाम में अंतर से दिक्कत होती है।
भारी अंतर रहा है मांग अाैर पैदावार में
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक चीनी उत्पादन में हमारे देश की भागीदारी 15 फीसदी से अधिक है। चीनी मिलों में 10 हजार पांच सौ मेगावाट बिजली बनाने की क्षमता है। उन्हाेंने बताया कि इस बार उद्यमियों से साफ कह दिया था कि दाल में नमक की तरह ही मुनाफा लेने देंगे। खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने और घटने पर दोनों पर हंगामा होता है। दाल की पैदावार दो साल से कम थी लेकिन मांग बढ़ती गई। दाल की मांग और पैदावार में 76 लाख टन का अंतर रहा। मौसम अच्छा रहने से इस साल दाल बंपर होगी। पिछले साल की उपेक्षा इस साल 280 लाख टन शक्कर का उत्पादन ज्यादा हुआ।