एजेंसी नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने योगी आदित्यनाथ को यूपी का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से चली आ रही राममंदिर की मांग अब जल्द पूरी होगी।
विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को भी सूबे का डिप्टी सीएम बनने के लिए शुभकामनाएं दी।
तोगड़िया ने कहा, ‘आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी उत्तम प्रदेश बनेगा। हमें पूरा विश्वास है कि अब हमारे अपने महंत अवैद्यनाथ के भारत का निर्माण होगा। यूपी के नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अथक परिश्रम करेंगे। यह एक ऐसा भारत होगा, जहां हिंदू हमेशा सुरक्षित रहेंगे और प्रगति करेंगे।
हमारा पूरा सहयोग आदित्यनाथ के साथ है। हमें उम्मीद है कि यूपी की नई सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण होगा और वर्षों से हिंदुओं के लंबित वादों को पूरा किया जाएगा।’