केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक बार फिर राहुल गांधी और कांग्रेस को राम जन्मभूमि के मुद्दे पर जमकर घेरा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से ये कहना चाहता हूं कि वो राम जन्मभूमि के मुद्दे पर पार्टी का रुख स्पष्ट करें।
अपनी गलती को राहुल ने स्वीकारा, BJP से कहा- आप बताते रहिए मैं सुधार करूंगा
वो ये बताएं कि इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए या नहीं। रविशंकर प्रसाद ने ये भी कहा कि एक कपिल सिब्बल से मैं किसी भी मामले में बहस को तैयार हूं, लेकिन वो ये बिल्कुल भी न भूलें कि वो पहले कानून मंत्री रह चुके हैं। 2019 के चुनाव से पहले सुनवाई नहीं हो ऐसा कहने का उनका क्या मकसद था?
रविशंकर प्रसाद के बाद संबित पात्रा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि "बदलते हुए मौसम का बदलता हुआ परवान हूं मैं, गुजरात में जनेऊधारी हिंदू हूं तो यूपी बिहार में मौलाना हूं मैं।"
संबित पात्रा ने ये भी कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा है कि कपिल सिब्बल का मंगलवार को अदालत में दिया गया बयान उनका अपनी नजरिया है और वो एक राजनेता की तरह बात कर रहे थे।
As a lawyer #KapilSibal can argue any matter but he should not forget that he has been the law minister in the past. What does he mean, when he says don't hear the matter till 2019 as it will have an impact outside? It is unfair and in many ways irresponsible: RS Prasad #Ayodhya pic.twitter.com/KfDBz8fRxI
— ANI (@ANI) December 6, 2017
Yes Kapil Sibal is our lawyer but he is also related to a political party, his statement in SC yesterday was wrong, we want a solution to the issue at the earliest: Haji Mehboob,Sunni Waqf Board #Ayodhya pic.twitter.com/CMN8MXr5ta
— ANI (@ANI) December 6, 2017