फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम को छोड़कर सबको है सेना पर विश्वास', राहुल के तंज पर राम माधव ने दिया ये जवाब

Sun, 16 Aug 2020 01:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राम माधव - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को घेरते रहते हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को छोड़कर सभी को भारतीय सेना पर विश्वास है। इसपर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि कांग्रेस नाम का एक पापी है वो तभी पता चलता है जब वो दिल्ली से कुछ बोलते रहें, पर जमीन पर कहां हैं।

विज्ञापन

राम माधव ने कहा, 'कल प्रधानमंत्री ने लाल किले से सेना के लिए जो सम्मान जताया उसके बाद भी अगर कोई ऐसी टिप्पणी कर रहा हो तो उसे कितनी गंभीरता से लेना है ये देश को तय करना है। कांग्रेस नाम का एक पापी है वो तभी पता चलता है जब वो दिल्ली से कुछ बोलते रहें, पर जमीन पर कहां है।'
 


राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।' इससे पहले शुक्रवार को राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि भारत सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चीन के साथ तनाव पर बोले राहुल- पीएम मोदी को छोड़कर सभी को है सेना पर विश्वास
विज्ञापन


राहुल ने कहा था कि सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। जमीन पर मौजूद सबूत इस ओर इशारा करते हैं कि चीन खुद को तैयार कर रहा है और अपनी स्थिति मजबूत बना रहा है। प्रधानमंत्री की निजी तौर पर साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी के कारण भारत को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें