इस बीच प्रयागराज में 20 जनवरी को विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में मुख्य रूप से मंदिर निर्माण से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत विचार विमर्श होगा। इसमें निर्माण शुरू करने की तारीख, ट्रस्ट में विहिप की भूमिका सहित अन्य मुद्दों पर आम सहमति बनाई जाएगी। विहिप की इच्छा है कि निर्माण कार्य राम नवमी के दिन से शुरू कर दिया जाए।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण के लिए कई स्तर पर बातचीत हो रही है। संतों की इसमें क्या भूमिका होगी, इसका फैसला विहिप की प्रयागराज में होने वाली मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिया जाएगा। इस बैठक में हम इससे जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से बात करेंगे।
- स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती, महामंत्री, अखिल भारतीय संत समिति