फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: आरजी कर हत्याकांड की पीड़िता की बरसी पर निकलेगी रैली, पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

Fri, 08 Aug 2025 11:04 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आरजी कर आरजी कर कांड की बरसी पर एक बार फिर राज्य भर में रात भर धरना देने का आह्वान किया गया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड की पीड़िता के माता-पिता ने नबन्ना अभियान की घोषणा की है। दिन में नबन्ना भवन (राज्य सचिवालय) और कालीघाट (मुख्यमंत्री आवासा) तक मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
आरजी कर मामला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को एक साल पूरा हो गया है। इसे लेकर पीड़िता के माता-पिता के आह्वान पर राज्य सचिवालय नबन्ना तक रैली निकाली जाएगी। साथ ही श्यामबाजार फाइव-पॉइंट क्रॉसिंग पर एक सभा का आयोजन किया जाएगा। पुलिस ने रैली को लेकर तैयारी कर ली है। पुलिस ने कहा कि नबन्ना अभियान या कालीघाट मार्च की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


आरजी कर आरजी कर कांड की बरसी पर एक बार फिर राज्य भर में रात भर धरना देने का आह्वान किया गया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड की पीड़िता के माता-पिता ने नबन्ना अभियान की घोषणा की है। दिन में नबन्ना भवन (राज्य सचिवालय) और कालीघाट (मुख्यमंत्री आवासा) तक मार्च निकाला जाएगा। पश्चिम बंगाल में विपक्ष और कई सामाजिक संगठनों ने फिर से सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है।

9 और 14 अगस्त को कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न स्थानों पर लाखों लोग नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और अन्य माध्यमों से न्याय की मांग के लिए सड़कों पर उतरेंगे। इसे लेकर पुलिस ने कहा कि प्रशासनिक मुख्यालय नबन्ना या कालीघाट की ओर जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। साथ ही विरोध-प्रदर्शन के लिए दो वैकल्पिक स्थानों की पेशकश की गई है और चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस एडीजी (दक्षिण बंगाल) सुप्रतीम सरकार ने कहा कि वैकल्पिक स्थानों को छोड़ अन्य जगह पर सभा या प्रदर्शन किया गया तो परिस्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। नबन्ना और उसके आसपास कोई जमावड़ा नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि नबन्ना अभियान को लेकर दो मामले कोलकाता हाईकोर्ट में दायर किए गए थे। एक मामले में कोर्ट ने माना कि शांतिपूर्ण विरोध मौलिक अधिकार है, लेकिन यह भी कहा कि हिंसा नहीं होनी चाहिए। सरकारी संपत्ति का नुकसान नहीं होना चाहिए। 

एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) जावेद शमीम ने कहा कि आरजी कर अस्पताल के डॉक्टर की पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को रैली निकालने की योजना बनाने वाले किसी भी संगठन से हमें अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। नबन्ना की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर भारी पुलिस तैनाती होगी। वहीं किडरपोर, प्रिंसेप घाट और दूसरे हुगली ब्रिज तक पहुंचने वाले सभी संपर्क मार्गों पर महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। हावड़ा की ओर बेतईतला और मंदिरतला के पास भी इसी तरह की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें