फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में फंसे राकेश रोशन को मिली राहत

Sat, 09 Apr 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
राकेश रोशन को मिली राहत - फोटो : getty
विज्ञापन
मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन को फिल्म कृष-3 की स्क्रिप्ट चोरी के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने एसीजेएम कैराना द्वारा जारी समन आदेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


एसीजेएम ने राकेश रोशन और उनकी पुत्री सुनैना को समन जारी कर 11 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया था। दोनों ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। न्यायमूर्ति सुनित कुमार ने मामले की सुनवाई के बाद समन पर रोक लगाते हुए अगले तीन सप्ताह में प्रदेश सरकार और वादी से जवाब मांगा है।

प्रकरण के अनुसार शामली के मनीष शास्त्री ने राकेश रोशन और सुनैना रोशन के खिलाफ मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दाखिल किया कि राकेश रोशन की कंपनी फिल्म क्राफ्ट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म कृष- 3 की कहानी उसकी लिखी पटकथा पर आधारित है, जबकि उसने यह पटकथा राकेश रोशन को नहीं दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मनीष ने निर्माता हनी ईरानी को दिखाई दी थी पटकथा

कृष - फोटो : संताबंता
मनीष का कहना है कि उसने एक फिल्म उपन्यास ‘विक्टर- हू कंकर्ड द वार’ लिखा था। इसे उसने फिल्म सेंसर बोर्ड से रजिस्टर्ड भी कराया था। पटकथा निर्माता हनी ईरानी को दी थी। उन्होंने इस पर फिल्म बनाने का आश्वासन दिया था, मगर फिल्म नहीं बनाई। जब कृष-3 22 अगस्त 2013 को रिलीज हुई तो उसे पता चला कि फिल्म की कहानी ठीक उसकी लिखी पटकथा पर आधारित है।

परिवाद को मजिस्ट्रेट ने धोखाधड़ी और कूट रचना की धाराओं के साथ कॉपी राइट एक्ट की धाराओें में परिवाद दर्ज करते हुए राकेश रोशन और सुनैना को समन जारी कर 11 अप्रैल को तलब किया था। इसके खिलाफ दाखिल याचिका में राकेश रोशन ने कहा कि फिल्म उनके द्वारा किए गए मूल कार्य पर आधारित है। कोर्ट ने समन पर रोक लगाते हुए सभी पक्षकारों से जवाब तलब किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें