फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा: कानून मंत्री किरेन रिजिजू बोले- देश में प्रति 10 लाख आबादी पर 21 जज

Fri, 11 Feb 2022 04:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
कानून मंत्री किरने रिजिजू - फोटो : PTI
विज्ञापन

कानून मंत्री किरने रिजिजू ने बृहस्पतिवार को जज और आबादी अनुपात पर राज्यसभा में बताया कि देश में प्रति दस लाख की आबादी पर 21 न्यायाधीश हैं। उन्होंने 2011 की जनगणना के आंकड़े और सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों में स्वीकृत जजों की संख्या के आधार पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वीकृत संख्या के आधार पर 31 दिसंबर, 2021 तक प्रति दस लाख आबादी पर 21.03 न्यायाधीश हैं।

विज्ञापन


काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 करने का कोई प्रस्ताव नहीं
सरकार ने राज्यसभा को बताया कि सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों कामकाज का समय आठ से बढ़ाकर 12 घंटे करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार कामकाज का समय बढ़ाने जा रही है। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार के विचाराधीन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें