फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा उपचुनावः गुजरात की दो व असम की एक सीट पर मतदान एक मार्च को

Thu, 04 Feb 2021 05:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election commission - फोटो : social media
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात और असम में तीन सीटों पर राज्यसभा का उपचुनाव एक मार्च को होगा। इसमें एक सीट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन के कारण रिक्त हुई है।

विज्ञापन


गुजरात में राज्यसभा की दो सीटें अहमद पटेल और अभय भारद्वाज (भाजपा) के निधन के कारण रिक्त हुईं। पटेल का पिछले साल 25 नवंबर को निधन हो गया था, जबकि भारद्वाज का निधन एक दिसंबर को हुआ था।

पटेल और भारद्वाज का राज्यसभा का कार्यकाल क्रमश: अगस्त 2023 और जून 2026 में खत्म होने वाला था।

बोडो फ्रंट के बिस्वजीत दैमारी के पिछले साल नवंबर में ऊपरी सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद असम में राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होने वाला था।
विज्ञापन


उपचुनाव के लिए अधिसूचना 11 फरवरी को जारी की जाएगी और मतदान एक मार्च को होगा। मतगणना एक मार्च को शाम में होगी। नियमों के मुताबिक राज्यसभा चुनाव के लिए मतगणना चुनाव वाले दिन ही होती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें