फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंजवां आतंकी हमले के बाद एक्शन की तैयारी में सरकार, गृहमंत्री ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Mon, 12 Feb 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुंजवां आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन की तैयारी में है। इस मामले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में मीटिंग बुलाई है जहां वो सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी देंगे। 

विज्ञापन

 

बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, गृह सचिव, IB चीफ, रॉ चीफ सहित, गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी भी शामिल होंगे। मीटिंग में कुछ अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं।  आपको बता दें कि पिछले 48 घंटे में आतंकियों ने तीन बार हमले की कोशिश की है। सुंजवां, शोपियां और आज सुबह श्रीनगर में भी आतंक फैलाने की ये कोशिश हुई है। 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी हमले के बाद हाईलेवल मीटिंग बुलाई। मीटिंग में तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत रक्षा सचिव और अन्य प्रमुख अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें