फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: राजनाथ बोले- हीरा बा के निधन पर इसलिए नहीं किए कार्यक्रम रद्द, पड़ोसी देशों से रिश्तों पर कही यह बात

Fri, 30 Dec 2022 01:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के शिवगिरि मठ की 90वीं वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक टिप्पणी को याद किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने कहा था, 'हम दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं।' राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का दांव पर नहीं लगा सकते।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh in Kerala today - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि बताया है। उन्होंने आज केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पड़ोसियों से अच्छे संबंधों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। राजनाथ सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि पीएम ने ही कोई कार्यक्रम रद्द नहीं करने को कहा था। 

विज्ञापन

केरल के शिवगिरि मठ की 90वीं वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक टिप्पणी को याद किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने कहा था, 'हम दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं।' राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पड़ोसियों से अच्छे और दोस्ताना रिश्ते रखना चाहते हैं, लेकिन उनसे अच्छे रिश्ते रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का दांव पर नहीं लगा सकते।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज निधन हो गया। पीएम ने कहा था कि कोई भी कहीं भी अपना कोई कार्यक्रम रद्द नहीं करेगा और अपने कार्यक्रम पूरे होने के बाद ही दिल्ली लौटेगा। मैं हीरा बा को श्रद्धांजलि देता हूं।' कार्यक्रम में दो मिनट का मौन भी रखा गया। 

बता दें, पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हीरा बा का आज अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पीएम मोदी सूचना मिलते ही ताबड़तोड़ गांधीनगर पहुंचे और चंद घंटों में अंतिम संस्कार की रस्म संपन्न कराकर कामकाज में जुट गए। उन्होंने अपनी अनूठी कार्यनिष्ठा का परिचय देते हुए फिर मिसाल पेश की। मां की अंत्येष्टि के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोलकाता में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन कोलकाता से जलपाईगुड़ी तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें