सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़े तनाव के बीच आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह लेह व कारगिल का दौरा करेंगे। जम्मू कश्मीर तक पहुंच बनाने के केंद्र सरकार के प्रयासों के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय लेह और करगिल के दौरा पर जा रहे हैं। गृह मंत्री इस यात्रा के दौरान विभिन्न वर्गो के लोगों से बातचीत भी करेंगे। राजनाथ सिंह आज लेह और 4 अक्टुबर को करगिल का दौरा करेंगे।
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और लोगों से बातचीत करेंगे और कश्मीर घाटी में वर्तमान अशांति को लेकर उनसे विचार-विमर्श भी कर सकते हैं। आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में उत्पन्न अशांति के बाद से गृह मंत्री का जम्मू कश्मीर का यह चौथा दौरा होगा।