केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि चीन और भारत के बीच 78 दिन तक चला डोकलाम विवाद भारत की ताकत की वजह से हल हुआ।
बंगलूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि 'भारत दुनिया का ताकतवर देश बन गया है, अगर भारत कमजोर होता तो डोकलाम विवाद कभी भी नहीं सुलझता। बीते कुछ समय में दुनिया में भारत की छवि में बदलाव हुआ है।'
Bharat duniya ka taaqatwar desh ban gaya hai. Agar kamzor Bharat rehta to Doklam ka vivaad kabhi nahi sulajh pata: HM Rajnath in Bengaluru pic.twitter.com/0D8DxKeFvz— ANI (@ANI) October 8, 2017
बता दें कि डोकलाम को लेकर चीन और भारत के बीच एकबार फिर विवाद गहराता जा रहा है। चीन इस मुद्दे पर फिर से अपना अड़ियल रवैया दिखाने की फिराक में है इसलिए उसने डोकलाम सीमा पर चीनी सैनिकों को तैनात कर दिया है। चीन ने सीमा से दस किलोमीटर दूर सड़क निर्माण फिर शुरू कर दिया है।
पढ़ें- देश विरोधी ताकतों से राजनाथ ने किया अलर्ट, कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अनर्गल जानकारी
पिछली बार इस मुद्दे पर दोनों देशों के सैनिक 78 दिनों तक आमने-सामने थे। भारत ने डोकलाम पर चीन के सामने आपत्ति दर्ज की जिसके बाद यह मामला शांत हुआ। मामले के फिर तूल पकड़ने के बाद दोनों देशों की सेनाएं हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर हैं।