फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2047 तक विकसित और शक्तिशाली भारत का लक्ष्य': रक्षा मंत्री बोले- एनडीए के कैडेट देश की सुरक्षा का मजबूत कवच

Sun, 29 Nov 2026 01:03 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, पुणे, महाराष्ट्र

सार

खड़कवासला स्थित एनडीए के 151वें कोर्स की पासिंग आउट परेड से पहले आयोजित रात्रिभोज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों को देश की सुरक्षा ढाल बताया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के लिए राष्ट्र के प्रति कर्तव्य व्यक्तिगत सुविधाओं से ऊपर है। साथ ही, उन्होंने कैडेटों के माता-पिता के योगदान को सराहा और 2047 तक विकसित व शक्तिशाली भारत बनाने में उनकी भूमिका को अहम बताया।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से पास होने वाले कैडेटों को देश की ‘सुरक्षा ढाल’ बताया। उन्होंने कहा कि कैडेटों की ताकत, अनुशासन और प्रतिबद्धता न केवल भारत की सीमाओं की रक्षा करेगी, बल्कि देश के स्कूलों, अस्पतालों और संस्थानों को भी सुरक्षित रखेगी। 2047 तक एक विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र बनने के लक्ष्य का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की इस यात्रा में पासिंग आउट होने वाले कैडेटों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'परिवार का फायदा देख रहे शरद पवार': परिसीमन विधेयक के समर्थन पर ओवैसी की पार्टी ने कसा तंज; शिवसेना क्या बोली?

राजनाथ सिंह पुणे के पास खड़कवासला स्थित एनडीए में 151वें कोर्स के कैडेटों और उनके माता-पिता के लिए आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया था। राजनाथ सिंह पासिंग आउट परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर होंगे। उन्होंने कहा, 'आपका बच्चा इस देश की सुरक्षा ढाल है। मैं आपके बच्चे को ढाल इसलिए कहता हूं, क्योंकि जब ढाल मजबूत होती है, तभी वह दूसरों की रक्षा कर सकती है।'
विज्ञापन


कैडेटों की सफलता में माता-पिता के त्याग की अहम भूमिका
राजनाथ सिंह ने कैडेटों के माता-पिता के योगदान को स्वीकार करते हुए कहा कि वर्षों के त्याग, अनुशासन और मार्गदर्शन ने उनके बच्चों को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, 'आज मैं यहां रक्षा मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि इन बच्चों के अभिभावक के रूप में खड़ा हूं।' उन्होंने कहा कि एनडीए कैडेटों को केवल शारीरिक रूप से मजबूत नहीं बनाता, बल्कि उनके चरित्र, नेतृत्व क्षमता और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता को भी विकसित करता है।

व्यक्तिगत सुविधाओं पर क्या बोले रक्षा मंत्री?
सैन्य जीवन की चुनौतियों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि कैडेटों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात होकर सेवा करनी होगी। कई बार उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ेगा और सामान्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं होंगी। सैन्य अभियानों से जुड़ी जिम्मेदारियों के कारण वे परिवार के महत्वपूर्ण आयोजनों और त्योहारों में भी शामिल नहीं हो पाएंगे।

उन्होंने कहा, 'देश के प्रति कर्तव्य के बाद ही व्यक्तिगत सुविधाओं का स्थान आता है। जब कोई सैनिक सीमा पर तैनात होता है, तो उसका परिवार भी उसके साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा होता है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कौन है एआई किड राउल?: पुतिन से मुलाकात के बाद हुए वायरल, 17 साल की उम्र में खड़ी की अपनी कंपनी

शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में कैडेटों की अहम भूमिका
भारत के 2047 तक एक विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र बनने के लक्ष्य का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की इस यात्रा में पासिंग आउट होने वाले कैडेटों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के सैन्य करियर की शुरुआत के दौरान उनके लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत बने रहें। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश उनके त्याग को कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें