फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी ताकतों से राजनाथ ने किया अलर्ट, कहा- सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अनर्गल जानकारी

Tue, 19 Sep 2017 05:31 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत खबरों और अनर्गल जानकारियों से बचने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री ने ऐसी जानकारियों को सच नहीं मानने और बिना पुख्ता जांच के फारवर्ड नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि देशविरोधी और अराजक तत्व व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्वीटर सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों के जरिये अनर्गल जानकारियां फैला रहे हैं। लोग इन्हें सच मानकर फारवर्ड कर देते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी सूचनाएं और खबरें, जो कि पूरी तरह से गलत होती हैं और उनका कोई आधार नहीं होता व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर नियमित रूप से फैलाई जा रही हैं। अनेक लोग इन्हें सच मान लेते हैं। सिंह ने सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की खुफिया इकाई की शुरुआत करते हुए सोशल मीडिया के जरिये गलत सूचनाओं को फारवर्ड करने के प्रति  लोगों को आगाह किया।
विज्ञापन


सिंह ने सशस्त्र बल के जवानों से इस तरह की जानकारियों को सच नहीं मानने की अपील करते हुए कहा कि इनकी पुख्ता जांच किए बिना फारवर्ड न करें। सिंह ने एसएसबी की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी खुली सीमा की सुरक्षा करना बहुत कठिन काम है। एसएसबी 1751 किलोमीटर लंबी भारत नेपाल और 699 किलोमीटर लंबी भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें