फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purvottar Swabhiman Utsav: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- नया सवेरा लेकर आएगा 'पूर्वोत्तर स्वाभिमान उत्सव'

Mon, 21 Nov 2022 11:26 PM IST
रोहित राज एन. अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

राजनाथ सिंह ने कहा, भारत के विकास में पूर्वोत्तर का योगदान महत्वपूर्ण है। सेना की पूर्वी कमान ने इस तरह के कार्यक्रम करके एक नई ईबारत लिखी है। उन्होंने कहा, पूर्वोत्तर के विकास के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और उसके नतीजे अब दिखने भी लगे हैं।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के स्वतत्रंता संग्राम में पूर्वोत्तर के वीरों का योगदान अतुलनीय है। सेना के पूर्वी कमान ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूर्वोत्तर स्वाभिमान उत्सव का आयोजन किया, इससे आने वाले समय में नया सवेरा लेकर आएगा। रक्षामंत्री सोमवार (21 नवंबर) को गुवाहाटी में आयोजित स्वाभिमान उत्सव के समापन समारोह को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सेना ने सैनिक अस्त्र और शस्त्र का भी प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आठों राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। समापन कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा, भारत के विकास में पूर्वोत्तर का योगदान महत्वपूर्ण है। सेना की पूर्वी कमान ने इस तरह के कार्यक्रम करके एक नई ईबारत लिखी है। उन्होंने कहा, पूर्वोत्तर के विकास के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और उसके नतीजे अब दिखने भी लगे हैं।

इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए पूर्वी कमान के प्रमुख आरपी कलिता ने कहा, कार्यक्रम के माध्यम से हमने स्वातंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले गुमनाम वीरों को याद किया। इसके साथ ही राष्ट्र के विकास में पूर्वोत्तर की भूमिका को भी रेखांकित किया। किस तरह से भारतीय सेना. एनईसी, एनएफआर और अन्य संस्थाएं मिलकर काम कर रही हैं। यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसमें पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, नॉर्थ ईस्टर्न जोन कल्चरर काउंसिल, ओएनजीसी और आईओसी ने सहभागिता की।
विज्ञापन


इस दौरान वायु सैनिकों और सेना के जवानों ने हैतरंगेज करतब दिखाकर सबका मन मोहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आठों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की छठा देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में लेफ्टिनेंट जनरल केसी पंचनाथन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग 101 एरिया ने गणमान्य व्यक्तियों, वक्ताओं और उपस्थित लोगों को धन्यवाद किया।

वीर नारियों का सम्मान
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किए जा रहे इस इसी कड़ी में भारतीय सेना, मुख्यालय पूर्वी कमान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वीर नारियों का सम्मान किया गया। ये वीर नारियां पूर्वोत्तर के राज्यों से आईं थीं। इस मौके पर आवा की पूर्वी कमान की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती निशा कलिता ने कहा, हम वीरों को कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने जो हमारे लिए किया, उससे हम उऋण नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा, आवा हर तरह से इन वीर नारियों के साथ है।

पड़ोसियों संग ऊर्जा संबंध साबित होंगे गेम चेंजर: हर्षवर्धन
भारत के जी20 अध्यक्षता के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने पड़ोसी देशों के साथ उर्जा कनेक्टिविटी पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, कि पड़ोसी देशों के साथ ऊर्जा संपर्क और व्यापार भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र और दक्षिण पूर्व एशिया के समग्र विकास को बढ़ावा देने में सांस्कृतिक और लोगों के बीच संपर्क की भूमिका पर भी जोर दिया। श्रृंगला ने कहा, एक बहुपक्षीय समझौते के अनुसार बांग्लादेश के रास्ते संकीर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर के माध्यम से विद्युत पारेषण लाइनों का डी-कंजेशन, विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र को लाभान्वित करेगा। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम हाल ही में सीमा पार ऊर्जा व्यापार नीति लेकर आए हैं। इस नीति के तहत भारत और बांग्लादेश में गलियारों के माध्यम से बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और भारत के बीच बिजली का व्यापार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें