फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Australia Meeting: ऑस्ट्रेलिया भारत का भरोसेमंद व परखा हुआ साझेदार, मार्लेस से राजनाथ सिंह ने कही यह बात

Wed, 22 Jun 2022 11:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया लोकतांत्रिक मूल्य साझा करते हैं। खुले व स्वतंत्र भारत-प्रशांत क्षेत्र को लेकर उनकी एकसमान राय है। 

विज्ञापन
राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने आज दिल्ली में अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक की। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया हमारा भरोसेमंद और परखा हुआ साझेदार है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया लोकतांत्रिक मूल्य साझा करते हैं। खुले व स्वतंत्र भारत-प्रशांत क्षेत्र को लेकर उनकी एकसमान राय है। 

विज्ञापन


भारतीय सेना पर चीन का हमला दुनिया के लिए चेतावनी : मार्ल्स
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने बुधवार को कहा, 2020 में एलएसी पर भारतीय सेना पर चीन का हमला दुनिया के लिए चेतावनी थी कि सभी को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब चीन की सैन्य तैयारियां दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। 

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में एक भाषण के दौरान मार्ल्स ने कहा, उनकी यात्रा हिंद-प्रशांत और अन्य मुद्दों पर भारत के साथ अल्बनीज सरकार के दृढ़ विश्वास और प्रतिबद्धता को दिखाती है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया और भारत की भौगोलिक स्थिति भारतीय समुद्री क्षेत्र में दोनों देशों को करीब लाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें