फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K में पत्थरबाजी की घटनाओं के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार: राजनाथ सिंह

Fri, 31 Mar 2017 03:29 PM IST
amarujala.com, Presented By- हर्षित गौतम
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भुठभेड़ के वक्त होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं में होते इजाफे को लेकर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने कहा कि आम लोगों, युवकों को इन घटनाओं के लिए पाकिस्तान की तरफ से उकसाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म जिसमें फेसबुक, ट्विटर, व्हॉट्सएप शामिल हैं, के जरिए पाकिस्तान के कुछ समूह जम्मू कश्मीर के युवकों को सेना पर पत्थरबाजी के लिए उकसा रहे हैं। इन पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूहों का इस्तेमाल भीड़ को इकट्ठा करने में किया जा रहा है।

गृहमंत्री ने लोकसभा में कहा कि पत्थरबाजी की ये घटनाएं नए ट्रेंड के रूप में सामने आई हैं। उन्होंने सदन के भीतर ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तानी ताकतों के प्रभाव में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद से हमारे जवान निपट लेंगे

- फोटो : ANI
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जैसे निटना चाहिए वैसे हमारे जवान निपट रहे हैं और निपट लेंगे। सिंह ने कहा कि कश्मीर के अंदर जो भी युवा पत्थरबाजी कर रहे हैं उन्हें पाकिस्तान समर्थित समूहों की तरफ से गुमराह किया गया है।

राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि इन समूहों की मदद से देश को अस्थिर करने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। आपको बता दें कि राजनाथ सिंह अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं है जिन्होंने पत्थरबाजी की घटनाओं के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया है।

इससे पहले जम्मू कश्मीर के डीजीपी वैद्य भी सार्वजनिक तौर पर इस तरह की बात रख चुके हैं। वैद्य ने भी कहा था कि सेना पर पत्थर मारने के लिए उन्हें पाकिस्तान की तरफ से उकसाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें