रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
सैन्य शक्ति को और मजबूत बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत घरेलू रक्षा उद्योग के लिए 400 करोड़ रुपये की लागत से परीक्षण केंद्रो की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों में देश में विकसित और निर्मित सैन्य हार्डवेयर (उपकरणों) का परीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा उपकरण परीक्षण योजना (डीटीआईएस) का मुख्य उद्देश्य देश में रक्षा एवं हवाई क्षेत्र के उत्पादन को बढ़ावा देना है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह योजना पांच साल की अवधि के लिए है और इस दौरान निजी उद्योगों की साझेदारी से छह से आठ नए परीक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने आगे बताया कि इन योजनाओं के लिए सरकार अनुदान के रुप में 75 फीसदी की राशि देगी और बाकि 25 फीसदी लागत निजी उद्योगों और राज्य सरकारों की ओर से दी जाएगी।